रोहतक | जॉन वेस्ले कॉन्वेंट में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई, जिसमें अभिभावक अपने बच्चों की मासिक रिपोर्ट लेने के लिए पहुंचे। बैठक में अभिभावकों ने नई कक्षाओं में बच्चों के पाठ्यक्रम और स्वभाव संबंधी बदलावों पर भी बातचीत की। स्कूल प्रधानाचार्या ममता मलिक ने एक जून से शुरू होने वाले फन और एजुकेशन के कैंप के बारे में अभिभावकों को बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में अध्यापक और अभिभावक दोनों की अहम भूमिका होती है। अगर दोनों मिलकर बच्चों से हर पहलू पर बातचीत करेंगे तो ही उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। इस अवसर पर रेखा, विन्नी, गीता, मीना, सीमा मौजूद रहे।