रोहतक | तपती गर्मी के बीच शनिवार को रोजेदारों ने 15 घंटे 17 मिनट तक भूखे-प्यासे रहकर दूसरा रोजा पूरा किया। शाम को शहर की इबादतगाहों में रोजेदारों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआएं मांगी। चमेली मार्केट स्थित शीशे वाली मस्जिद के इमाम अब्दुस सलाम ने बताया कि खुदा की दी हर नेमत के लिए उसे शुक्रिया करने और रोजा रखकर उसके प्रति आभार जताने का नाम ही रमजान है। रविवार को तीसरे रोजे पर सुबह 3:54 बजे सहरी होगा, शाम 7:11 बजे इफ्तार किया जाएगा।