पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमडीयू में राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयू के खेल प्रांगण में 19 से 20 मई तक जिला किक बॉक्सिंग संघ की ओर से 17वीं हरियाणा राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। जिला किक बॉक्सिंग संघ के सचिव मनोज मालिक ने बताया की इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक देवेंद्र सिंह ढुल ने किया। इस अवसर पर हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...