रोहतक | पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प के तत्वावधान में कारौर गांव में शनिवार को निशुल्क योग शिविर लगाया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह योग प्रचारक सुरेंद्र देशवाल और महिला प्रभारी दया आर्या ने विद्यार्थियों को योग सिखाते उसकी महत्ता बताई। शाम को गांव की महिलाओं ने सर्वाइकल के दर्द और बीपी, शुगर, मोटापा से छुटकारा पाने के लिए व्यायाम सीखा। इस अवसर पर गांव के सरपंच दिनेश, विक्रम, राजेश माैजूद रहे।