द्वितीय मंगलराम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच शनिवार को हरियाणा एकेडमी ढासा बार्डर बनाम ढक्का एकेडमी के मध्य खेला गया। जींद रोड पर राजेंद्र गोयल क्रिकेट मैदान पर ढक्का एकेडमी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज नीरज ने 98 गेंदों पर 77 रन, रजत ने 20 गेंदों पर 25 रन व यश ने 39 गेंदों पर 33 रन बनाए। ढक्का एकेडमी की टीम 38 ओवर में 166 रन बनाकर आल आउट हो गई।
रोहतक. मैच में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी।
अर्जुन ने 39 गेंदों पर 56 रन बनाए
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा एकेडमी ढासा बार्डर की तरफ से अर्जुन ने 39 गेंदों पर 56 रन, जतिन ने 40 गेंदों पर 23 रन, अरुण ने 73 गेंदों पर 42 रन बनाए। ढक्का एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुभाष ने आठ ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट, अमन ने आठ ओवर में 29 रन देकर दो विकेट हासिल किए। हरियाणा एकेडमी ने यह मैच तीन विकेट से जीत लिया।
फाइनल मैच आज
क्षेत्ररक्षण करते हुए ढासा बार्डर की ओर से गेंदबाजी करते हुए स्पर्श ने सात ओवर में 46 रन देकर चार विकेट, रवींद्र ने 6.2 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। मैच में अर्जुन को मैन आफ द मैच चुना गया। रविवार को हरियाणा एकेडमी व अमरजिंग क्लब रोहतक के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।