रोहतक | जेआर किसान होम्योपैथी काॅलेज की ओर से खोखराकोट स्थित कबीर काॅलोनी में शनिवार को निशुल्क चिकित्सा कैम्प लगाया गया। इसमें डाॅक्टरों ने मोहल्ले की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ की जांच की। कॉलेज की प्रवक्ता सुमन बलहारा ने बताया कि कैम्प में करीब 62 मरीजों ने अपने स्वास्थ की जांच कराई और इलाज कराया। कैम्प में डॉ. गुंजन शर्मा, डॉ. एजाज अहमद के साथ इंटर्न डाॅ. अंजू, मनीषा भनवाला, नितेश, नवजोत, मनजीत का सहयोग रहा।