पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मंडी में मासाखोरों ने हड़ताल की शुरू, किसानों ने खुद बेची सब्जी

मंडी में मासाखोरों ने हड़ताल की शुरू, किसानों ने खुद बेची सब्जी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| न्यू फल एवं सब्जी मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पर बदमाशों द्वारा जान से मारने की धमकी दिलाने का आरोप लगाकर मासाखोर शनिवार को हड़ताल पर रहे। इस वजह से किसानों को खुद ही अपनी सब्जी बेचनी पड़ी। हड़ताल के दौरान आढ़तियों का काम प्रभावित रहा। दूसरे राज्यों से थोक में सब्जी लेकर आए व्यापारी आढ़तियों की दुकान पर सब्जी छोड़ गए। फिलहाल मासाखोरों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया। शेड में धरने के दौरान सुरेश सैनी, कृष्ण, रामफल, सुरेश, पंडित राजकुमार सहित अन्य मासाखोर मौजूद रहे।

किसान ने खुद बेचे टमाटर, मिला 10 रुपए भाव : बहुअकबरपुर गांव से टमाटर लेकर किसान नरेश ने बताया कि वह अलसुबह 5 बजे मंडी में आए थे। यहां पर आढ़तियों ने खरीद से मना किया तो उन्होंने 10 रुपए किलो खुद टमाटर बेचे।

राेहतक . नई सब्जी मंडी में मासाखोरों की हड़ताल के दौरान सब्जियाें के लगे ढेर।

आज बनाएंगे हड़ताल की रणनीति : मासाखोर

रिटेलर एसोसिएशन न्यू फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र नरवाल ने कहा कि हमारी मांगों को जब तक प्रशासन पूरा नहीं करेगा, हम विरोध करते रहेंगे। रविवार को भी हड़ताल कर शाम को मीटिंग में अंतिम फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि खुदरा बाजार के अंदर खराब पड़ी लाइटों को ठीक किया जाए, मंडी के अंदर बदहाल हालत में पड़े शौचालय ठीक किए जाएं, आढ़तियों की ओर से वसूली जा रही मनमानी फीस व पांच रुपए प्रति नग पर अंकुश लगाया जाए।

हड़ताल रही बेअसर : आढ़ती

न्यू सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान साेनू छाबड़ा व उप प्रधान राजकुमार ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन 15 लाख रुपए की सब्जी बिक्री होती है। शनिवार को हुई मासाखोरों की हड़ताल बेअसर रही। मासाखोरों को आढ़ती यूनियन द्वारा शेड के नीचे बिठाया गया था ताकि मेन रोड को जाम से मुक्त कराया जा सके। लेकिन मासाखोरों ने निर्धारित जगह से 20 गुना अधिक जगह पर कब्जा कर लिया है।

खबरें और भी हैं...