स्वास्थ विभाग की टीम ने शहर में शनिवार को डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम को शहर की तीन कॉलोनियों में आठ जगह डेंगू और चिकनगुनिया का लारवा मिला।
अब स्वास्थ विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्र में भी अभियान चलाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मित्तल के नेतृत्व में स्वास्थ विभाग की करीब 22 टीमों ने अभियान चलाया। टीम ने करीब तीन हजार घरों में जांच की। इस दौरान टीम को शहर के चमनपुरा, गुरु नानकपुरा और पाड़ा मोहल्ला में आठ जगह लारवा मिला। तीन जगहों पर कूलर में लारवा पाया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर मिला। अभियान में एमपीएचडब्ल्यू भी शामिल थे। रविवार को भी अभियान चलाया जाएगा। अब विभाग गांव में भी अपनी टीमें भेजेगा। हाल ही में पीजीआई में डेंगू के चार मरीज आये थे। तब से ही विभाग ने अभियान चालू कर दिया था।