पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • आंदोलन के बाद पीजीआई के गार्ड्स को मिला महीने का वेतन

आंदोलन के बाद पीजीआई के गार्ड्स को मिला महीने का वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन महीने से बिना वेतन काम कर रहे पीजीआई के सुरक्षाकर्मियों को आखिरकार एक महीने का वेतन मिल गया। सुरक्षाकर्मियों के खाते में अप्रैल माह का वेतन पहुंच गया है। कुछ सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि उनके खाते में अभी तक वेतन नहीं आया है। अब सुरक्षा कर्मियों ने बाकी वेतन भी देने की मांग की है। सुरक्षा एजेंसी ने जल्द से जल्द सारा वेतन देने का दावा किया है।

पीजीआई में फिलहाल 750 अनुबंधित गार्ड है। यह सभी एक निजी कंपनी के माध्यम से नौकरी कर रहे हैं। निजी कंपनी ने ही पीजीआई से टेंडर लिया था। तीन महीन पहले ही एक दूसरी कंपनी के पास ठेका गया था। इस कंपनी के माध्यम से ही कर्मचारियों को सुरक्षा में लगाया गया था। आरोप था कि पिछले तीन महीने से कंपनी के अंडर में काम कर रहे एक भी सुरक्षाकर्मी का वेतन नहीं आया। वेतन की मांग को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा एजेंसी और पीजीआई प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।

खबरें और भी हैं...