एवीटी स्टाफ ने नाइट डोमिनेशन के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के साथ जगदीश काॅलोनी के अंकित को सर्किट हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह शराब तस्करी का काम करता है। उसे उसके दोस्त जतिन ने यह कार चोरी कर 58 हजार में दी थी। अब उसे इस कार से बिहार में शराब तस्करी करनी थी। इसे पहले भी आरोपी शराब तस्करी के मामले बिहार जेल में 90 दिन तक बंद रहा था। अब वह काम की तलाश में था। इसी वक्त उसकी जतिन से मुलाकात हुई तो उसे कार खरीद फिर से काम शुरू करने का प्लान तैयार किया था। पुलिस ने इस मामले में जतिन और अंकित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि किला मोहल्ला के जतिन ने 3 जुलाई को कार अनाज मंडी से चोरी की थी। जतिन बीटेक पास है। जतिन की मां एमडीयू में सुपरिंटंेडेंट के पद पर तैनात है। आरोपी ने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की थी, जो 58 हजार रुपए में कार अपने दोस्त अंकित को बेच दी। जतिन ने गाड़ी बेचते वक्त अंकित को बताया था कि कार चोरी की है। पुलिस ने जतिन को शांत मई चौक से गिरफ्तार कर लिया है।