पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • फार्मेसी कॉलेज के छात्रों के साथ मारपीट मामला

फार्मेसी कॉलेज के छात्रों के साथ मारपीट मामला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | हेल्थ यूनिवर्सिटी के फार्मेसी कॉलेज में हास्टल के सीनियर व जूनियर छात्रों के विवाद हो गया था। जिसमें जूनियर ने सीनियर्स पर रैगिंग कर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। इसको लेकर शुक्रवार को दिन भर कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा रहा था। मामले के बारे में सूचना मिले के बाद मौके पर पहुंचे पीजीआई थाना प्रभारी ने छात्रों से मामले की पूरी जानकारी ली। पीजीआई थाना प्रभारी का कहना है कि ये मामला रैगिंग का नहीं बल्कि छात्रों का खाने को लेकर विवाद हुआ था। अब तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई। मामले में अभी जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...