पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नैक के लिए हर विभाग अपडेट करेगा डाटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयू के डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अजय कुमार राजन की अध्यक्षता में शनिवार को नैक की रिपोर्ट तैयार करने के बारे में विभागाध्यक्षों व नैक समन्वयकों की बैठक हुई। प्रो. एके राजन ने प्रत्येक विभागाध्यक्ष से कहा कि वह नैक की विश्वविद्यालय रिपोर्ट तैयार करने के लिए अपने-अपने विभागों का नवीनतम डाटा अपडेट करें। इस संबंध में 31 मई तक विभागीय रिपोर्ट तैयार कर संबंधित नैक समन्वयकों को भेजने की हिदायत दी गई।

खबरें और भी हैं...