पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • शिवसेना बाल ठाकरे ने सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन

शिवसेना बाल ठाकरे ने सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | शिवसेना बाल ठाकरे रोहतक शाखा के जिला प्रमुख मनोहर सांकला भाट ने हरियाणा में हो रही सफाई कर्मचारियों की अनदेखी की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। मनोहर सांकला भाट ने कहा कि शिव सेना बाल ठाकरे हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की सभी जायज मांगों को पूर्ण रूप से समर्थन करती है। वहीं शिव सेना बाल ठाकरे रोहतक के जिला प्रमुख मनोहर सांकला तथा शिव सेना बाल ठाकरे हरियाणा के प्रदेश प्रभारी गोपाल शर्मा शनिवार को बेस्ट इंडिया फाउंडेशन सोसायटी सरकुलर रोड़ झज्जर चुंगी, रोहतक की निर्देशक पूजा खटक के धरने स्थल पर पहुंचे और उनको समर्थन दिया। इस अवसर पर बनवारी चन्देल, ज्ञानी चौहान, सुरेश गुज्जर, सोनिया, कुलपति, श्योपाल जोड़, रामकरण चन्देल, हरफूल भाट, सुमित्रा, विद्या देवी, सुनीता, आरती, ज्योति, वंदना, सन्नी आिद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...