पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • ग्वालियर में रोजाना पूड़ी और आलू की सब्जी खाकर बिगड़ गया कई पुलिस जवानों का हाजमा

ग्वालियर में रोजाना पूड़ी और आलू की सब्जी खाकर बिगड़ गया कई पुलिस जवानों का हाजमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | 2 अप्रैल को शहर में उपद्रव होने के बाद सुरक्षा के लिए 2500 जवान तैनात हैं। हर रोज पूड़ी और आलू की सब्जी खाकर कई पुलिसकर्मियों का हाजमा बिगड़ गया है। शनिवार को तो दो पुलिसकर्मियों को उल्टी होने लगी। इसके बाद उनके साथ कबीर नगर में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने खाने के पैकेट खोले तक नहीं। मोहल्ले में लोगों को खाने के पैकेट बांट दिए और अपने लिए खुद के पैसों से बाहर से खाना मंगवाया। यह स्थित अन्य जगह भी देखने को मिली। भारत बंद के दौरान ग्वालियर में हुई हिंसा के बाद सागर, उज्जैन पीटीएस, एसटीएफ, आरएएफ, एसएएफ, क्यूआरटी, तिघरा पीटीएस से बल ग्वालियर में तैनात किया गया है। 3 अप्रैल से ही यह लोग शहर में तैनात हैं। शनिवार को आंबेडकर जयंती पर भी शहर में 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहे।

खबरें और भी हैं...