अजनाल नदी से किसान सिंचाई के लिए पानी न लें, इसलिए नपा ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे
अजनाल नदी शहर की जीवन रेखा है। इसके आसपास दर्जनों गांव बसे हैं। प्रशासन की पाबंदी के बाद भी किसानों ने मूंग बोया है। किसान मूंग में सिंचाई के लिए अजनाल में मोटर डालकर पानी न लें सकें और शहर को पीने का पानी मिल सके,इसके लिए नपा ने 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। रोज वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। स्टाप डेम की 8-8 घंटों की शिफ्ट में निगरानी कराई जा रही है। अजनाल नदी से शहर को रोजाना 30 लाख लीटर पानी मिलता है। इससे शहर की करीब 25-30 फीसदी आबादी की प्यास बुझती है।
वीडियोग्राफी भी करा रही नपा, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में निगरानी कर रहे कर्मचारी