ढाई सौ से तीन हजार रुपए तक होगा बुलेट ट्रेन का किराया
नई दिल्ली | अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन के यात्रियों को ढाई सौ से तीन हजार रुपए तक का किराया देना होगा। यह ट्रेन रोजाना 70 फेरे लगाएगी। इसके लिए कई रैक का प्रयोग होगा। ज्यादा फेरों का मकसद बुलेट ट्रेन को घाटे से बचाना है।
बुलेट ट्रेन का निर्माण इस साल दिसंबर से शुरू होकर 2022 के अंत तक समाप्त होने की उम्मीद है। यह जानकारी नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन (एनएचएसआरसी) के प्रबंध निदेशक अचल खरे ने दी।