भोपाल : बिजली गिरने से एक की मौत
भोपाल : बिजली गिरने से एक की मौत
भोपाल | कोलार इलाके में जंगल में भेड़-बकरी चराने गए व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से गुरुवार दोपहर मौत हो गई। भेड़-बकरी के अपने आप घर पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जंगल गए थे। यहां वह उन्हें झुलसा मिला। ग्राम सेवनिया कोलार निवासी 42 वर्षीय कमल सिंह अहिरवार बकरियां चराने का काम करते थे। वे गुरुवार को भी रोजाना की तरह भेड़-बकरी लेकर जंगल गए चले। शाम को कमल नहीं लौटे तो परिजन ने तलाश की।