पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रोजाना में फिर चोरी, अालमारी से जेवर व उपज के 20 हजार ले गए

रोजाना में फिर चोरी, अालमारी से जेवर व उपज के 20 हजार ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजाना में एक बार फिर चोरी हो गई। किसान के घर में चोर घूसे और अालमारी में से सोने-चांदी के जेवर की चोरी की। किसान ने एक दिन पहले मंडी में उपज बेची थी, इससे 20 हजार रुपए आए थे वे भी चोर ले गए।

गुरुवार रात मांगीलाल पिता प्रेमचंद्र पाटीदार निवासी केलुवाड़ा मंदिर के पास रोजाना के घर चोरी हुई। इनके दो घर है। एक में मांगीलाल पाटीदार और दूसरे घर पर बेटा प्रदीप सोया था। जहां प्रदीप सोया था, उसी घर के पिछले कमरे में चोरी हुई। रात में बदमाश गलियारे के रास्ते से दाखिल हुए और पीछे कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में से चोरी कर गए। प्रदीप पाटीदार ने बताया शुक्रवार तड़के 5.30 बजे मैं उठा और गलियारे में पहुंचा तो पीछे कमरे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो अालमारी खुली थी और कपड़े व अन्य सामान बिखरा था। जांचने पर मालूम हुआ चोर अालमारी में से 20 हजार नकद तथा सोने का हाथ का कड़ा, दो जोड़ी टीके, एक मंगलसूत्र, सोने के 20 मोती, चांदी की दो जोड़ी पायल, दो कमरबंद, एक जोड़ी झुमकी व चांदी की सटे चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सीएसपी आशुतोष बागरी, आईए थाना प्रभारी डी.के. जोशी, हुसैन टेकरी के नवागत चौकी प्रभारी सी.के. परिहार बल के साथ गांव पहुंचे। इन्होंने घटना स्थल देखा और परिजन से वारदात के बारे में जानकारी ली।

अालमारी से बिखरे कपड़े व अन्य सामान दिखाते हुए प्रदीप पाटीदार।

पुरानी चोरी के आरोपी अब तक नहीं मिले
रोजाना में महीनेभर में तीसरी चोरी है। पहले 11 मार्च की रात चरणसिंह जाट के यहां चोरी हुई थी। तब लाखों रुपए के जेवर व नकदी चोरी हुए थे। इसके आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए। इसके सप्ताहभर बाद बंशीलाल हायरी के घर से सवा लाख नकद चोरी हुए थे लेकिन आरोपी पकड़े और रुपए बरामद हो गए। अब यह तीसरी वारदात है। टीआई जोशी ने बताया सुराग जुटा रहे हैं। हुसैन टैकरी क्षेत्र में दबिश देकर संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुख्ता सबूत नहीं लेकिन जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

खबरें और भी हैं...