रोजाना | रिंगनोद रोड स्थित हनुमान मंदिर पर शुक्रवार से 51वां पंचकुंडीय श्रीविष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। पहले दिन यज्ञाचार्य पंडित महेश त्रिवेदी के सान्निध्य में सुबह हेमाद्री स्नान, नवग्रह देवता पूजन हुआ। इसके बाद यज्ञ में अग्नि प्रवेश कराई। यजमानों ने परिक्रमा कर आरती की।