गुना | नानाखेड़ी मंडी में तुलाई के समय ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की ज्यादा संख्या होने से रोजाना जाम तो लग ही रहा है साथ ही किसानों की फसल समय पर नहीं तुल पा रही है। इससे उन्हें तीन-तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर में किसानों ने हंगामा हुआ, कुछ ट्राॅली खरीदी केंद्र तक पहुंच गईं, पर उनका नंबर नहीं आया था। बस क्या था इससे जाम लग गया। तुलाई न होने से परेशान कई किसान शुक्रवार को कलेक्टर बंगले पर पहुंच गए और वहीं पर धरना दे दिया। हालांकि कुछ समय बाद अधिकारी पहुंचे और बमोरी खरीदी केंद्र को बीज निगम में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद कैंट, कोतवाली का बल मौके पर पहुंचा और किसानों को शांत कर जाम खुलवाया।