तिराहा पर खड़े युवक को बाइक ने टक्कर मारी, घायल
रौन | रौन थाना क्षेत्र के तहत तहसील तिराहा पर खड़े युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमेश सिंह पुत्र जगतसिंह निवासी अकोड़ा ने पुलिस को बताया शनिवार सुबह 10 बजे वह रौन में तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।