जिस जगह मालगाड़ी पटरी से उतरी वहां पर एडीआरएम ने ट्रेन चलवाकर देखी
रुठियाई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के बाद एडीआरएम ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने यहां ट्रेन चलवाकर देखी। वह वजह तलाशी, जिसके कारण ऐसा हुआ।
27 अप्रैल को कोटा से आ रही एक मालगाड़ी अजीबो गरीब हादसा हो गया था, रुठियाई रेलवे स्टेशन पर इस मालगाड़ी की दो बोगियों के पहिए नीचे से निकलकर दोनों बोगी नीचे धंस गईं थीं। एडीआरएम ने रुठियाई पहुंचकर पूरी स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से भी पूछताछ की। इसी स्थल पर ट्रेन को बार-बार दौड़ाकर देखा गया। ताकि जो हादसे का कारण सामने आ सके। गुना में भी रेलवे स्टेशन देखा, रनिंग रूम को भी देखा।