भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
रोपां बस स्टैंड पर बनी टंकी काफी समय से क्षतिग्रस्त है। उसकी सीढिय़ों के साथ ही ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें से पानी टपकते देख ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन न तो क्षतिग्रस्त टंकी की मरम्मत कराई और न ही टपकता पानी बंद हुआ।
इस पर ग्रामीणों ने भास्कर जल मित्र राहुल जैन को दी। जैन ने देखा तो टंकी की सीढ़ियां, पिलर के साथ ही ऊपर का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त मिला। उसमें से पानी भी टपक रहा है। इसकी जानकारी एक बार फिर विभागीय अधिकारियों को दी तो उन्होंने शीघ्र पानी बर्बादी रोकने का आश्वासन दिया।
रोपां गांव में टंकी क्षतिग्रस्त है। पानी रिसता रहता है।