पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्सिले (फ्रांस) | 2018 यूएफा यूरोपा कप फुटबॉल के फाइनल

मार्सिले (फ्रांस) | 2018 यूएफा यूरोपा कप फुटबॉल के फाइनल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्सिले (फ्रांस) | 2018 यूएफा यूरोपा कप फुटबॉल के फाइनल में ओलिंपिक डी मार्सिले को एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से मार्सिले के प्रशंसक उग्र हो गए। उन्होंने स्टेडियम में तोड़फोड़ की। खदेड़े जाने पर फैन्स ने स्टेडियम के बाहर आग लगा दी, पत्थरबाजी भी की। शहर में दंगे जैसी स्थिति हो गई है। इन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने 37 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। फ्रांस प्रशासन को पहले से दंगे की आशंका थी। इसके लिए स्टेडियम और आसपास 1250 पुलिस और 1100 दंगा रोधी पुलिस तैनात की गई थी। भीड़ पर नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर तक तैनात किया था पर दंगे को नहीं रोका जा सका।

खबरें और भी हैं...