पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांवरिया बस्ती के 150 लोगों को नहीं मिल रहा था चंबल का पानी, जल मित्र ने खुलवाया वॉल्व

सांवरिया बस्ती के 150 लोगों को नहीं मिल रहा था चंबल का पानी, जल मित्र ने खुलवाया वॉल्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

कांवाखेड़ा स्थित सांवरिया बस्ती में चंबल प्रोजेक्ट की लाइन 6 महीने पहले डाल दी गई लेकिन वॉल्व नहीं खोलने से करीब 150 परिवारों को पानी नहीं मिल रहा था। भास्कर जलमित्र कैलाश सोनी ने जलदाय विभाग व प्रोजेक्ट में सूचना दी। अधिकारियों ने मौका देखा। वॉल्व खोला तो नाले में टूटी पाइप लाइन से पानी निकलने लगा। दो जेसीबी से गड्ढ़ा खुदवाकर लाइन जोड़ दी गई। अब बस्ती में पानी पहुंचेगा।

सूचना पर पहुंचे चंबल प्रोजेक्ट के अधिकारी आकाशकुमार व नारायण जाट ने दो जेसीबी से गड्ढ़ा खुदवा कर दो दिन में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक कराया। अब बस्ती के 150 परिवारों को भी पानी मिलेगा। इसके अलावा काशीपुरी चौराहा गत दो माह से पाइप लाइन में लीकेज से परेशान लोगों को अब राहत मिलेगी। लीेकेज से पानी बह कर भरा रहने से स्कूल बस, टेंपो, कार आदि वाहनों को निकलने में भी परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी भी जल मित्र सोनी ने चंबल प्रोजेक्ट के अधिकारियों को दी तो उन्होंने खुदाई कर लीकेज ठीक कराया। इससे पानी की बर्बादी भी रुकी और लोग भी परेशान नहीं हो रहे है।

रोपा में क्षतिग्रस्त टंकी से टपकता है पानी... पानी रोपा में बस स्टैंड पर बनी टंकी क्षतिग्रस्त है। सीढिय़ां व ऊपरी हिस्सा टूट रहा है। पानी भी टपकता है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग में बताया लेकिन न तो टंकी की मरम्मत कराई और न ही टपकता पानी बंद हुआ। इस पर ग्रामीणों ने भास्कर जलमित्र राहुल जैन को सूचना दी। जैन ने इसकी जानकारी एक बार फिर विभागीय अधिकारियों को दी है। अधिकारियों ने पानी की बर्बादी शीघ्र रोकने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...