मनरेगा के तहत रोपड़ से नंगल तक 5 खंडों में चलाया सफाई अभियान
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल द्वारा रोपड़ से लेकर नंगल डैम खंड में रेलवे कार्यों को करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट को सफलतापूर्वक लागू किया गया। प्रवीण गौड़ द्विवेदी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि इस योजना के तहत पूर्व की ग्राम पंचायतें लोकल एरिया तक सीमित थीं। वहीं, रेलवे परिसर के आसपास रह रहे लोगों को रोजगार प्रदान करने के तहत डीसी रोपड़ के साथ एक मीटिंग में फखरुद्दीन अली अहमद वरिष्ठ मंडल अभियंता अंबाला के द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया था। कार्यबल को अर्थ कौशल ग्रामीण लोगों को इस स्कीम के अंतर्गत रोजगार दिया जाए। इसके तहत ट्रैक के साथ नालों की सफाई, घास-पात, रेलवे ट्रैक की साफ सफाई करना आदि कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया की इस कार्य में लगभग 855 वर्कर्स ने रोपड़ से लेकर नंगल डैम खंड 5 स्थानों पर उक्त सफाई अभियान को चलाया।