पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दौरे से देश के व्यापार में होगी बढ़ोतरी : प्रो. एसके दास

दौरे से देश के व्यापार में होगी बढ़ोतरी : प्रो. एसके दास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शैक्षिक और अनुसंधान संबंधों को विश्व स्तर पर बढ़ावा देना है उद्देश्य

भास्कर संवाददाता | रोपड़

विश्व स्तरीय गुणवत्ता को अपने शिक्षण विधियों में शामिल करने के उद्देश्य से आईआईटी रोपड़ के अधिकारी जल्द ही विदेशी विद्वानों को संकाय रुप में भर्ती करने तथा आईआईटी रोपड़ के पूर्व छात्रों से भेंट करने के लिए यूएस जा रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल यूएस में विश्व के अग्रणी विश्व विद्यालयों के साथ शैक्षिक और अनुसंधान संबंधों को बढ़ावा भी देना चाहता है।

यह शैक्षिक प्रतिनिधि मंडल आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. एसके दास, आईआईटी रोपड़ संकाय मामले अधिष्ठाता प्रो. दीपक कश्यप, प्रो. हरप्रीत सिंह, सह अधिष्ठाता डॉ. रोहित शर्मा के नेतृत्व में यूएस जाएगा। अमेरिका में यह प्रतिनिधि मंडल एनसी स्टेट यूनिवर्सिटी का दौरा करेगा और एमआईटी में पिछले साल सहयोगी जेडब्ल्यूएएफएस (जमील विश्व जल और खाद्य सुरक्षा) केंद्र के साथ अनुवर्ती बैठकें करेगा। इस संबंधी प्रो. एसके दास ने कहा कि यह दौरा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के साथ मजबूत अंतर्राष्ट्रीय शोध सहयोग तथा संबंध बनाने के रुप में देखा जा सकता है और संस्थान में संकाय के रूप में विदेशों में से कुछ बेहतरीन प्रतिभा को प्रेरित करने का इरादा रखता है। उन्होंने बताया कि 2017 में गए पहले दो प्रतिनिधि मंडलों ने विस्तारित वैश्विक सांझेदारी के लिए संस्थानों और विश्व विद्यालयों के साथ महत्वपूर्ण संबंध स्थापित करने में सहायता की है। प्रो. दीपक कश्यप ने कहा कि प्रतिनिधी मंडल इन अकादमिक विस्तारों को संभव बनाने के लिए आवश्यक संबंध-निर्माण और महत्वपूर्ण योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हैं।

खबरें और भी हैं...