पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोटोग्राफी...शुरुआती योजना से ज्यादा अच्छी सजावट से चर्चा में है फुटबॉल विश्वकप का यह स्टेडियम

फोटोग्राफी...शुरुआती योजना से ज्यादा अच्छी सजावट से चर्चा में है फुटबॉल विश्वकप का यह स्टेडियम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह फोटो मॉस्को में स्थित लुज्निकी फुटबॉल स्टेडियम का है, जिसे जून में शुरू होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया गया है। यहां पहले भी स्टेडियम था, लेकिन उसकी क्षमता बहुत कम थी। चार साल तक लगातार चले निर्माण कार्यों के बाद इसकी क्षमता 80 हजार दर्शकों के लिए की गई। यहीं पर शुभारंभ समारोह और फाइनल मैच भी होना है। यह स्टेडियम इन दिनों दो कारणों से चर्चा में है। पहला यह कि इसे शुरुआती योजना से ज्यादा अच्छी तरह सजाया गया है। दूसरा यह कि रूस के चरमपंथी समूह ने फीफा वर्ल्ड कप प्रभावित करने की धमकी दी है, क्योंकि पिछले वर्ष वहां की अदालत ने संदिग्ध गतिविधियों के कारण उस पर प्रतिबंध लगा दिए थे। हालांकि, स्टेडियम की सुरक्षा बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई है।

-रूस के ही फोटोग्राफर दिमित्री सरब्रयाकोव ने यह फोटो रात के वक्त तब क्लिक किया, जब उसकी रोशनी का परीक्षण किया जा रहा था।

-सोवियत संघ के दौर में यह लेनिन सेंट्रल स्टेडियम था, तब एक लाख लोग सोवियत संघ के मैच देखा करते थे। skysports.com

खबरें और भी हैं...