पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्ट... सूर्य की रोशनी से पेंटिंग करने वाले अमेरिकी युवा कलाकार नेट पर चर्चित

आर्ट... सूर्य की रोशनी से पेंटिंग करने वाले अमेरिकी युवा कलाकार नेट पर चर्चित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिका में कोलेराडो के निवासी माइकल पापाडकिस संभवत: दुनिया के अनोखे ऐसे कलाकार हैं, जो सूर्य की रोशनी से पेंटिंग बनाते हैं। इसके लिए वे मैग्नीफाइंग ग्लास का इस्तेमाल करते हैं, उसके दूसरी तरफ आने वाली (अपवर्तित) किरणों से वे पेंटिंग तैयार करते हैं। माइकल कहते हैं, 19वीं सदी में ‘हेलियोग्राफी’ शब्द आया था जो एक फोटोग्राफिक प्रोसेस थी, उसका आविष्कार 1822 में किया गया था।

माइकल ने हेलियोग्राफी पद्धति का इस्तेमाल अपनी कला में किया। वे लकड़ी के बोर्ड पर मैग्नीफाइंग ग्लास का इस्तेमाल करते हैं और उससे आकृति का निर्माण करते हैं। इसके लिए पहले से उन्हें ड्राइंग तैयार करनी होती है, उसके बाद सूर्य की रोशनी उस जगह पर ले जाकर नई चीजें तैयार करते हैं। उनकी बनाई पेंटिंग में किसी का नाम, घर, बच्चों की तस्वीर, नवयुगल, पेट्स, शहर का दृश्य आदि होते हैं। माइकल पांच वर्ष पहले तक परंपरागत तरीकों से पेंटिंग करते थे, लेकिन एशिया से यूरोप तक सिल्क रोड की यात्रा ने उन्हें नया एवं स्वदेशी तरीका अपनाने में मदद की। उन्होंने चीन में अपने मित्र के साथ उसका प्रयोग किया और उन्हें अहसास हो गया कि वे इससे काफी कुछ नया कर सकते हैं। Instagram.com

खबरें और भी हैं...