पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज़िद का फोटो... 24 घंटे एक ही जगह पर खड़े रहकर तैयार किया लंदन का 700 अरब पिक्सल का फोटो

ज़िद का फोटो... 24 घंटे एक ही जगह पर खड़े रहकर तैयार किया लंदन का 700 अरब पिक्सल का फोटो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह फोटो लंदन की टेम्स नदी का है, जिसे वहीं के फोटोग्राफर हेनरी स्टुअर्ट ने 6,240 तस्वीरों को मिलाकर तैयार किया है। ऐसा करके उन्होंने 700 अरब पिक्सल वाला फोटो तैयार किया, जो लंदन का अब तक का सबसे बड़ा विस्तर फोटो है। स्टुअर्ट ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से 700 अरब पिक्सल वाला फोटो तैयार करने की कोशिशों में लगे थे। वे इस पैनोरमा फोटो के लिए 24 घंटे एक ही जगह पर खड़े रहे। यह फोटो सुबह 7 बजे का है, ठीक 8 बजे के फोटो में यह रोशनी बंद हो जाती है और सूर्य की किरणों से पूरा शहर सराबोर हो जाता है।

स्टुअर्ट के अनुसार इस फोटो में उन्होंने टेम्स नदी सहित लंदन का 155 डिग्री व्यू दिखाया, जिसकी डिटेल अविश्वसनीय है। उनका दावा है कि इसमें 8 किलोमीटर दूर का साइन बोर्ड भी पढ़ा जा सकता है। इस फोटो में स्टुअर्ट ने 24 घंटे के अनुसार प्रत्येक घंटे में बदलते लंदन के रंग और मौसम दिखाए हैं। प्रत्येक घंटे उन्होंने रोबोटिक कैमरा माउंट उपकरण के जरिये 260 तस्वीरें क्लिक कीं, तब जाकर यह फोटो तैयार हो सका। lenstore.co.uk

खबरें और भी हैं...