Á फिल्म ‘रुस्तम’ और ‘इकबाल’ फेम राइटर विपुल रावल ने ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह और राइटर्स सिद्धार्थ-गरिमा के खिलाफ फिल्म राइटर असोसिएशन में कम्पलेन दर्ज की है।
विपुल ने तीनों के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन और अनैतिक व्यवहार का केस दर्ज कराया है। विपुल का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी 2009 में ‘रोशनी’ टाइटल से रजिस्टर करवाई थी। उनका आरोप है कि श्री नारायण ने फिल्म में उनके स्क्रीनप्ले के साथ बदलाव किया है और फर्स्ट टीजर मेंे उनका नाम कहीं भी मेंेशन नहीं किया गया।
इस फिल्म की कहानी ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ फेम राइटर जोड़ी सिद्धार्थ-गरिमा ने लिखी है। उस फिल्म पर भी कई डायरेक्टर्स ने चोरी का आरोप लगाया था, जिसे श्री नारायण सिंह ने ही डायरेक्ट किया था। ‘बत्ती गुल...’ में शािहद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम पहली बार साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है।
एक बार फिर...