स्वराज योजना के लिए केन्द्रीय टीम ने ग्राम पंचायत में किया सर्वे
रुदावल। स्वराज योजना में चयनित करने के लिए केन्द्रीय टीम ने मंगलवार को ग्राम पंचायत अंधियारी का दौरा कर ग्रामीणों से पंचायत की गतिविधियों व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी की। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की भी जानकारी ली। सरपंच महेश बाल्मीकि ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित स्वराज योजना में ग्राम पंचायत अंधियारी को शामिल करने के लिए केन्द्रीय टीम ने सर्वे किया। जिसमें एक्सईएन मुकेश, एईएन तरुण शर्मा, पीओ विमल शर्मा ने ग्रामीणों से जीवन ज्योति, उज्जवला आदि योजनाओं की जानकारी दी।