अपना घर सेवा समिति की कार्यकारिणी ने ली शपथ
रुदावल। अपना घर सेवा समिति शाखा उच्चैन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्रीराम मंदिर में किया गया। मुख्य अतिथि बसंतलाल गुप्ता थे एवं अध्यक्षता दिनेशचंद गर्ग ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने गुप्ता ने कहा कि मानव में ही ईश्वर विराजमान है, इसलिए पीड़ित मानव की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष उदयभान गर्ग, सचिव मुकेश सिंघल, कोषाध्यक्ष गुलाब, गोसेवा प्रमुख तुलसीराम, अन्नदान प्रमुख गुड्डू, तीर्थ यात्रा प्रमुख गोविंद शरण, पार्किंग सेवा प्रमुख धर्मप्रकाश को शपथ ग्रहण कराई। संयोजक वेदप्रकाश ने समिति द्वारा किए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सेवा कार्यों में भूमिका निभाने की अपील की।