पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बर्फ फैक्ट्री की पाइप में बैल्डिंग करते समय आग लगने से पिता पुत्र झुलसे

बर्फ फैक्ट्री की पाइप में बैल्डिंग करते समय आग लगने से पिता-पुत्र झुलसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे की कोली बस्ती में स्थित बर्फ की फैक्ट्री में गैस कटर से पाइप की बैल्डिंग करते समय नली में आग लगने से कोली बस्ती निवासी मोहर सिंह व उसका पुत्र राजेश झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने से जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बे की कोली बस्ती निवासी मोहर सिंह कोली अपनी बर्फ फैक्ट्री का पाइप लीकेज होने के कारण उसे ठीक करने के लिए गैस कटर से बैल्डिंग कर रहा था। जबकि इसका पुत्र राजेश फैक्ट्री में अन्य काम में व्यस्त था। गैस कटर से पाइप में वैल्डिंग करते समय अचानक गैस कटर की नली में आग लग गई। नली में आग लगते ही मोहर सिंह व उसका पुत्र राजेश ने आग बुझाने का प्रयास किया तो दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। रात्रि का समय होने के कारण चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने गंभीर रूप से झुलसे पिता-पुत्र को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...