पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत पर सो रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला

खेत पर सो रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुदावल | गांव माडापुरा में खेत पर बने मकान में सो रहे किसान पर एक जंगली जानवर ने हमला कर जख्मी कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव माडापुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र गोरधन जाट सोमवार रात खेत पर बने अपने घर पर सोया हुआ था। रात करीब दो बजे वह पानी पीने उठा तो उसकी चारपाई के नीचे एक जंगली जानवर बैठा था। जानवर ने उस पर हमला कर दिया और उसे जख्मी कर दिया। पीड़ित के चीखने-चिल्लाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो वह जानवर भाग गया। पीड़ित का राजकीय अस्पताल में उपचार कराया गया।

खबरें और भी हैं...