पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाएं बोली नहीं हो रही शादी, दस्तावेज जांचे तो निकली नाबालिग, शादी रुकवाई

महिलाएं बोली नहीं हो रही शादी, दस्तावेज जांचे तो निकली नाबालिग, शादी रुकवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुदावल | नगला भारल्ली में बड़ी बहिन के साथ नाबालिग की मंगलवार की रात शादी होने की सूचना पर बाल कल्याण समिति एवं पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। बाल कल्याण समिति ने मामले की बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सरोज लोहिया ने बताया कि समिति को सूचना मिली कि गांव नगला भारल्ली में घनश्याम कुशवाह की तीन पुत्री वीनेश, पूजा, वर्षा है। जिनमें वीनेश व वर्षा का रिश्ता गांव ब्रह्मवाद निवासी जीवनलाल के पुत्र सुरेन्द्र व भूपेन्द्र के साथ कर दिया है। जिनमें वीनेश की शादी 18 अप्रैल को रुदावल में होनी है, जबकि नाबालिग वर्षा की शादी एक दिन पहले मंगलवार की रात को किसी गुप्त स्थान पर कर रहे है। जिस पर बाल कल्याण समिति, तहसीलदार व पुलिस एवं गिरदावर जय शरण जिंदल, हल्का पटवारी देवेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। शादी वाले घर पर पहुंच कर पूछताछ की। पहले तो महिलाओं ने विरोध करते हुए शादी नहीं करने की बात कही।

समिति ने लड़कियों के उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे तो वीनेश बालिग पाई गई, वर्षा व पूजा नाबालिग पाई गई। समिति द्वारा पूछताछ की गई तो शादी होने की सूचना सही पाई। नाबालिग वर्षा के साथ पूजा की भी शादी नहीं कर दे।

आखातीज पर्व आज

पूछताछ करते अिधकारी।

खबरें और भी हैं...