दुष्कर्म के मामले में बाल अपचारी निरुद्ध
रुदावल| पुलिस ने संतोकपुरा में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। एसएचओ अनिल शर्मा ने बताया कि गांव संतोकपुरा निवासी एक जने ने गुरुवार को मामला दर्ज कराया था कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी कि पड़ोसी बालक उसे बहला-फुसलाकर एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।