पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैंडस्टोन से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त

सैंडस्टोन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुदावल। वन विभाग व पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते नगला कहार के पास से अवैध पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में बांध बारैठा रेंजर ने रुदावल थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

रुदावल एसएचओ प्रेमसिंह भास्कर ने बताया कि बांध बारैठा रेंजर मनोज शर्मा ने मामला दर्ज कराया है कि रात्रि को वन विभाग व पुलिस के साथ अवैध खनन की रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे कि नगला कसाई की तरफ पहुंचे तो सामने से सैंडस्टोन ब्लाक से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। जिसे रुकवाया तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ कर भाग गया।

खबरें और भी हैं...