पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 22 शिक्षक रहे गैर हाजिर

आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 22 शिक्षक रहे गैर हाजिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उच्चैन में सोमवार को ब्लाॅक स्तरीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन हिंदी व पर्यावरण विषय के प्रशिक्षण शिविर में 84 में से 62 शिक्षक पहुंचे और 22 शिक्षक अनुपस्थित रहे। शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता दुष्यंत सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं सरपंच मोहनसिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक शिविर में पाठ्यक्रम के बारे में नई जानकारी लेकर विद्यार्थियों को दे। जिससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। विशिष्ट अतिथि बीईईओ अमरसिंह, भाजपा महामंत्री धीरेंद्र सिंह, एबीईईओ ओमप्रकाश नरवरिया ने भी विचार व्यक्त किए। बीईईओ अमरसिंह ने शिविर में पूर्ण सुविधाएं देने एवं सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण लेने की बात कही। दक्ष प्रशिक्षक बद्री प्रसाद, बृजेश कुमार, हेमन्त कुमार, रविन्द्र कुमार ने हिंदी व पर्यावरण विषय पर गुणवत्ता शिक्षा के बारे जानकारी दी। संचालन आरपी राजवीरसिंह ने किया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी एवं प्रधानाचार्य भगवानसिंह ने भाजपा नेता से स्कूल में बरामदा निर्माण करवाने की मांग की।

बयाना। शारदे छात्रावास में छह दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन देवीसिंह बुढ़वार थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं तथा वे देश के भविष्य को संवारने का कार्य करते हैं। ऐसे में शिक्षकों की समाज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बीईईओ सुनील सारस्वत ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी नवीन विधाओं का उपयोग अध्यापन कार्य में करते हुए छात्रों को स्थायी ज्ञान प्रदान करने को कहा। शिविर प्रभारी दिनेश उपाध्याय ने सीसीई/एसआईक्यूई प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके लाभ व बालकों में सीखने की क्षमता वृद्धि के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर एबीईईओ सुरेश जाटव, केआरपी अतर सिंह, कविता शर्मा, संतोष गुप्ता, गोरधन सिंह, प्रदमुन सिंह, बनय सिंह आदि रहे।

कुम्हेर। बालिका छात्रावास में आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रधान बंधना मनोज सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौकेे पर प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह नरुका, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह कुंतल आदि मौजूद थे।

रुदावल। कस्बा उच्चैन में प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित शिक्षक।

आवासीय प्रशिक्षण शिविर में 119 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग

नदबई। मां शारदे छात्रावास में पं दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दुष्यंत सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी राजेश गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी उदयसिंह चौधरी, एबीईईओ रामगोपाल सिंह थे। इस मौके पर मुख्यअतिथि ने कहा कि इन प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के लिए नई तकनीकी एवं सरल तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी लेंगे। जिससे बच्चों को पढ़ाई में कठिनाई न हो सके। बीईओ उदयसिंह चौधरी ने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण में 119 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में दो बैच हिन्दी, पर्यावरण एवं एक बैच में अंग्रेजी व गणित विषय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजूसिंह, शिविर प्रभारी तुलसीराम सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

नदबई। शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए अधिकारी।

बयाना। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...