सुबह पोल टूटा, शाम तक भी शुरू नहीं हुई बिजली सप्लाई
रुदावल। गांव सैदपुरा में स्कूल के पास सोमवार की सुबह बंदर के कूदने से बिजली पोल टूट गया। जिससे करंट लगने से बंदर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने नया पोल लगाने के बजाय बाजार सहित दूसरे ट्रांसफार्मर से जुड़े कोली बस्ती क्षेत्र की बिजली सप्लाई को बंद दिया। जिससे इन क्षेत्रों में शाम तक भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ा। ग्रामीण रामेश्वर ने बताया कि बाजार क्षेत्र में स्कूल के पास बिजली पोल काफी दिनों से जर्जर पड़ा है। जिससे तारों से बांध रखा था। इस घटना में बंदर की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डिस्कॉम को दी। जिस पर लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर नया पोल गाड़ने की कहकर बाजार सहित दूसरे ट्रांसफार्मर से जुड़े कोली बस्ती क्षेत्र की बिजली सप्लाई को काट दिया। ग्रामीणों ने पोल गाड़ने की कहा तो लाइनमैन ने उच्चैन से नया पोल आने पर ही बिजली सप्लाई शुरू करने की बात कही।