रुदावल | गांव नगला भोला के पास खेत की रखवाली के लिए पेड़ के नीचे बैठे लखनपुर निवासी 55 वर्षीय कुंजी पुत्र जारिया लोधा को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया, लेकिन उसका मोबाइल घटनास्थल पर गिर गया। रुदावल एसएचओ प्रेमसिंह भास्कर ने बताया कि गांव लखनपुर निवासी कुंजी (55) पुत्र जारिया लोधा ने गांव नगला भोला मोड़ के पास खेत में सब्जी बो रखी है। गुरुवार शाम को वह खेत की रखवाली के लिए सड़क सहारे पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। तभी बंशी पहाड़पुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन उसका भागते समय मोबाइल गिर गया। जिससे पुलिस तलाश कर रही है।