पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले पत्नी को पीटा फिर अस्पताल में चिकित्साकर्मियों से की अभद्रता

पहले पत्नी को पीटा फिर अस्पताल में चिकित्साकर्मियों से की अभद्रता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव मडौली निवासी एक जने ने प|ी के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। प|ी का रुदावल चिकित्सालय में उपचार करने पर गुस्साए पति ने चिकित्साकर्मियों से भी झगड़ा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रुदावल थाने के हैड कांस्टेबल उदयसिंह ने बताया कि गांव मडौली निवासी बृजकिशोर पुत्र प्रेमसिंह जाटव का प|ी के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान बृजकिशोर ने प|ी के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। प|ी को उपचार के लिए रुदावल चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्साकर्मियों द्वारा प|ी का उपचार करने से गुस्साए बृजकिशोर ने चिकित्साकर्मियों से भी झगड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। जिस पर पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में पति बृजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...