पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति ने की दूसरी शादी तो पत्नी ने रिपोर्ट कराई

पति ने की दूसरी शादी तो पत्नी ने रिपोर्ट कराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुदावल | गांव भवनपुरा निवासी एक विवाहिता ने पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ गुपचुप तरीके से दूसरी महिला के शादी करने का मामला दर्ज कराया है। र

पुलिस ने बताया कि गांव भवनपुरा निवासी अनीता ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व गांव पाडुरी निवासी कप्तानसिंह के साथ हुई थी। अब दहेज मुकदमा चल रहा है। पति कप्तान ने 18 अप्रैल को धौलपुर में हुए लोधा समाज के सामूहिक विवाह में शादी तय करते हुए मौके पर विवाह की पूरी तैयारी कर ली, लेकिन शिकायत पर पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। इसके बाद पति कप्तानसिंह ने उससे तलाक लिए बिना गुपचुप तरीके से गांव नघेरा का पुरा थाना कौलारी निवासी आरती के साथ शादी कर ली है।

खबरें और भी हैं...