पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उधारी के रुपए मांगे तो युवक को मारपीट कर कुएं में फेंका

उधारी के रुपए मांगे तो युवक को मारपीट कर कुएं में फेंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुदावल| गांव मिलकपुर में उधारी के पैसे मांगने के विवाद को लेकर आठ लोगों ने दौलतसिंह को जंगल में बुलाकर उस पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर कुएं में पटक दिया। घटना के संबंध में दौलतसिंह ने रवि, जीतू, राजकुमार, टीकेन्द्र, सौरभ मीना, दीपक ब्राह्मण व दो अन्य लोगों के खिलाफ उच्चैन थाने में मामला दर्ज कराया है। उच्चैन एसएचओ पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि गांव मिलकपुर निवासी दौलतसिंह पुत्र विजेंद्र सिंह मीना ने मामला दर्ज कराया कि उसका चाचा राकेश व चचेरा भाई पूरनसिंह उधारी के पैसे मांगने के लिए रवि पुत्र सहाबसिंह मीना के पास गए। जहां उन्होंने लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर घायल अवस्था में सूखे कुएं में डाल दिया। साथ ही उसके ऊपर पत्थर व कांच की बोतलें फेंकी।

खबरें और भी हैं...