पत्थर से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया जब्त
रुदावल। पुलिस ने पत्थर की ठेवी (ब्लॉक ) से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों के लावारिस अवस्था में खड़े मिलने पर जब्त कर लिया। रुदावल थाने के हैड कांस्टेबल उदयसिंह ने बताया कि गांव सीदपुर के निकट पत्थर से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। पुलिस ने इनके मालिकों की जानकारी की तो कोई मौके पर नहीं मिला। जिस पर पुलिस ने चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पत्थर सहित जब्त कर थाने पर ला कर खड़ा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इनके मालिकों की तलाश कर रही है।