पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में दस साल बाद खातेदारी में शुद्ध हुआ काश्तकार का नाम

शिविर में दस साल बाद खातेदारी में शुद्ध हुआ काश्तकार का नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दस साल पूर्व गलती से एक काश्तकार का नाम राजस्व रिकॉर्ड में गलत दर्ज होने पर नाम को शुद्ध कराने के लिए काश्तकार पिछले दस साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था। नाम सही कराने के लिए काश्तकार को कोई राहत नहीं मिली तो कस्बे में आयोजित राजस्व न्याय शिविर में प्रस्तुत किए गए आवेदन पर राजस्व अधिकारियों ने मौके पर ही मामला निपटाते हुए काश्तकार के नाम को सही कर उसे उसका मूल नाम दिया है। तहसीलदार शाहिद अली ने बताया कि रुदावल निवासी पप्पू पुत्र प्यारे सिंह कुशवाह का नाम दस साल पूर्व दाखिला खारिज कराते समय गलती से पप्पू के स्थान पर नारायण सिंह दर्ज हो गया। खातेदारी में नाम गलत होने के कारण उसे काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। काश्तकार ने नाम शुद्ध कराने के लिए एसडीएम रूपवास को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन पत्रावली गुम होने के कारण उसे खातेदारी रिकॉर्ड में मूल नाम नहीं मिल सका। परेशान होकर काश्तकार ने मंगलवार को राजस्व न्याय शिविर में एसडीएम परशराम मीणा को नाम शुद्ध कराने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम रूपवास ने मौके पर ही समुचित कार्रवाई कराकर तहसीलदार को मौके पर ही नाम शुद्ध करने के आदेश दिए। जिस पर तहसीलदार शाहिद अली खां ने खातेदारी की शुद्धिपत्र कर नारायणसिंह के स्थान पर पप्पू दर्ज कर उसे शुद्धिपत्र सौंपा गया। शिविर में राजस्व से संबंधित कई मामलों पर सुनवाई की गई और उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर सरपंच सुभाष कटारा, ग्राम विकास अधिकारी राकेश शर्मा, गिरदावर जयशरण जिंदल, एईएन भूर सिंह मीणा आदि मौजूद थे।

रुदावल। कस्बे में आयोजित राजस्व शिविर में समस्याएं सुनते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...