अजमेर | राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत कल 18 मई को जिले में विभिन्न स्थानों पर न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि शुक्रवार को नसीराबाद के झड़वासा में, पीसांगन के जेठाना में, ब्यावर के काबरा, किशनगढ़ के खातोली, केकड़ी के मेवदाकलां, मसूदा के झाग, सरवाड़ के टांटोटी, भिनाय के लामगरा तथा रूपनगढ़ के अमरपुरा में शिविर लगेंगे।