पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मृत्युभोज के लिए बनाया दबाव तो थाने पहुंचा पीड़ित

मृत्युभोज के लिए बनाया दबाव तो थाने पहुंचा पीड़ित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव सज्जनवास के लोग प्रेमसिंह जाटव पर पिता का मृत्युभोज करने का दबाव बना रहे है तथा नहीं करने पर समाज से बहिष्कृत करने की धमकी दे रहे हैं। वही गांव के कुछ लोगों ने मृत्युभोज नहीं करने पर प्रेमसिंह के पुत्र शिवकांत के साथ मारपीट कर दी।

इस पर पीड़ित प्रेमसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट देकर मृत्युभोज नहीं करने पर समाज से बहिष्कृत करने व पुत्र के साथ मारपीट होने पर सुरक्षा की गुहार की है। पीड़ित प्रेमसिंह पुत्र सुक्काराम जाटव ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता की माैत 26 मार्च को हो गयीं थी तथा पिता ने मृत्युभोज नही करने व गांव के स्कूल में कमरा बनवाने की बात कही थी। जिस पर परिजन व स्कूल प्रशासन की सहमति से स्कूल में कमरा बनवा रहे थे। इसके लिए कमरे की नींव भी खुदवा दी। लेकिन गांव के लोग मृत्युभोज करने के लिए दबाव बनाने लगे तथा नहीं करने पर समाज से बहिष्कृत करने की धमकी दे रहे है। इसी दौरान 17 अप्रैल को गांव के लोगों ने बाबूलाल प्रधानाध्यापक से अपने पुत्र के सगाई समारोह में पीड़ित के परिजनाे को न्यौता नहीं देने की बात कही। जिस पर बाबूलाल ने प्रेमसिंह के लड़के शिवकांत को घर बुला कर कार्यक्रम में नहीं आने के लिए कहा। वहां पर शिवकांत ने बाबा का मृत्युभोज नहीं करने की बात दोहराई। जिस पर वहां मौजूद आधा दर्जन लोगों ने शिवकांत की पिटाई कर उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित प्रेमसिंह व परिजनों ने थाने आकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। लेकिन पीड़ित का आरोप हैं कि थाने के चार चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस टालमटोल करके अभी तक गांव नहीं जाकर किसी प्रकार की कार्रवाई नही कर रही हैं। जिससे अरेटी पक्ष के लाेगाे के हौसले बुलंद हैं। इस बारे में प्रधानाध्यापक बाबूलाल का कहना हैं कि गांव वालों के दबाव में प्रेमसिंह को न्यौता नहीं दिया हैं। वही उपनिरीक्षक अबजीत कुमार का कहना हैं कि न्यौता नहीं देना बाबूलाल का व्यक्तिगत मामला हैं। वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...