कुरीतियों को छोड़ने के लिए लोगों को जागरुक करेंगे एबीवीपी के कार्यकर्ता
कस्बे के धौलपुर रोड पर अभाविप के विभाग संयोजक दिनेश भातरा ने छात्र हित में सामाजिक अनुभूति नामक पोस्टर का विमोचन किया। विभाग संयोजक दिनेश भातरा ने बताया कि एबीवीपी गांव-गांव से 25-25 कार्यकर्ताओं को ले जाकर वहां की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उनके निदान में काम करेगी। वही 20 से लेकर 25 अप्रैल तक परिषद के कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों व्यसन मुक्त करने के लिए जुआ, नशाखोरी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, अशिक्षा, छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के बारे मेंं समझाएंगे। इस मौके पर कृष्णा भातरा, धर्मवीर सिंह, राहुल बंसल, अनिल भातरा, पुष्पेंद्र सिंह, रामनिवास, बंटी छोंकर, गौरव कुमार, लक्ष्मण सिंह, यश फौजदार, निशांत सिंघल आदि मौजूद थे।
रुदावल| कस्बा उच्चैन के श्यामा-श्याम हनुमानजी मंदिर में अभाविप के प्रकल्प सामाजिक अनुभूति पोस्टर का विमोचन जिला संयोजक दिनेश भातरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। भातरा ने कहा कि प्रथम चरण 20 से 25 अप्रैल व द्वितीय चरण 1 से 10 मई तक चलेगा। यश फौजदार ने कहा कि सामाजिक अनुभूति सर्वे नहीं है, बल्कि शहरी छात्रों को भारत ग्रामीण दर्शन कराना उद्देश्य है। जगमीत सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेकर समस्याएं, रीति-रिवाज, जीवन मूल्य की अनुभूति का साक्षात्कार के लिए छह दिन के लिए गांवों में जाएंगे।
कामां| अभाविप ने सामाजिक अनुभूति के पोस्टर का विमोचन जिला संगठन मंत्री शमशेर सिंह की अध्यक्षता में किया। इस मौके पर नगर मंत्री पंकज दनादन, चमन खंडेलवाल, आरिफ, शुभम व विवेक खंडेलवाल, कुमार विक्रम शर्मा, अंकित गुलाटी, कुशल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
कामां. पोस्टर का विमोचन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।