रूपवास कस्बे के रेलवे फाटक व बाजार में जाम की समस्या, ज्ञापन दिया
रूपवास| कस्बे में रेलवे फाटक व मुख्य बाजार में लगने वाले जाम की समस्या के निपटारे की मांग को लेकर भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल ने पुलिस उपनिरीक्षक अबजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल ने बताया कि कस्बे में जटमासी रोड पर अनाज मंडी के होने से बाजार में भारी वाहनों का आवागमन ज्यादा होता हैं। पुलिस प्रशासन से एक तरफ हल्के वाहनों को गौरव पथ के रास्ते से निकालने तथा बाजार में नो एंट्री का बोर्ड या फिर चार-चार घंटे के फासले से भारी वाहनों को दो पुलिस के जवानों इस बारे में पुलिस उपनिरीक्षक अबजीत कुमार का कहना हैं। कि व्यापारियों से सहयोग लेकर जाम की समस्या का निपटारा करेंगे।